समस्तीपुर में रंगदारी के लिए डॉक्टर को मारी गोली, बम भी फेंका

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क, समस्तीपुर। समस्तीपुर में रंगदारी के लिए डॉक्टर को मारी गोली, बम भी फेंका। समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के वैनी गांव में रंगदारी नही देने पर एक डॉक्टर को गोली मारकर जख्मी कर दिया। इससे पहले बदमाशों ने बम भी फेंका था। जिसमे डॉक्टर बच गए।

फिर अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी डॉक्टर की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के ढोली थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी दिनेश कुमार पांडेय का पुत्र अमृत राज अमर के रूप में की गयी है। डॉक्टर के जांघ में गोली लगी है।

घटना सोमवार की रात उनके ससुराल समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत वैनी गांव स्थित उनके ससुराल में घटी है।आनन फानन में जख्मी डॉक्टर को प्राथमिक उपचार के बाद समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्थानीय लोगो के अनुसार घटनास्थल से पुलिस ने एक मैगजीन भी बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार जख्मी चिकित्सक वैनी निवासी राम अहलाद ठाकुर के दामाद है। जख्मी डॉक्टर ने बताया कि वैनी में घर के निकट सड़क पर मोबाइल पर बात कर रहे थे।

इस दौरान बाइक सवार अपराधी पहुंचा और बम से हमला किया। जिससे वे बच गए। इस बीच बदमाशो ने गोली फायर कर दी। जिसमे वह जख्मी हो गया। गोली मारने से पहले पंद्रह लाख रुपये पहुचाने को कहा। फिर गोली मार दी। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

समस्तीपुर में बाइक सवार युवक को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *