समस्तीपुर में जमीनी विवाद में हुआ बड़ा विवाद, भैसुर ने ईंट से मार कर दी भावज की ह’त्या!

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क, समस्तीपुर। समस्तीपुर में जमीनी विवाद में हुआ बड़ा विवाद, भैसुर ने ईंट से मार कर दी भावज की ह’त्या! समस्तीपुर जिले विभूतिपुर थाने के केराई गांव के वार्ड 3 में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी की ईंट से मारकर ह’त्या कर दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा।

मृतका की पहचान केराई निवासी संजीत कुमार मिश्र की पत्नी नूतन देवी (36) के रूप में की गयी है। घटना के बाद से के बाद संजीत का बड़ा भाई व आरोपी विनय मिश्र फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार विनय और संजीत किसानी करते हैं। दोनों के बीच पैतृक जमीन को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था।

ग्रामीणों ने बताया कि संजीत ने अपने ससुराल के सहयोग से पुश्तैनी घर से अलग मकान बनवाया था। बड़ा भाई भी नए मकान में रहना चाहता था, जिसके लिए वह छोटे भाई पर बराबर दवाब डालता था।

इस बात को लेकर दोनों भाई में विवाद चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार सुबह दोनों भाई में एक बार फिर बहस हो गयी।

जो देखते ही देखते उग्र रूप में बदल गयी। उसी दौरान बड़े भाई विनय ने ईट का टुकड़ा चला दिया जो संजीत की पत्नी के सिर में लगा।

बताया गया है कि ईट का टुकड़ा लगने के बाद घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गयी। इसकी जानकारी मिलने पर गांव के लोग जुटे और पहले तो गांव में ही मामला फ़रियाने का प्रयास किया गया।

लेकिन मृतका के परिजनों ने समझौता करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद सूचना पर विभूतिपुर थाने की पुलिस पहुंची और महिला की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

राज्यपाल ने कहा, जलवायु परिवर्तन के दौड़ में प्राकृतिक खेती काफी महत्वपूर्ण है, पूसा में आयोजित था कार्यशाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *