यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क, समस्तीपुर। अगर 19 व 20 अप्रैल को आ रहे हैं समस्तीपुर तो जरूर पढ़ लें यह खबर, बदली दी गयी है शहर की ट्रैफिक व्यवस्था। रामनवमी पर्व के अवसर पर समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में 19 व 20 अप्रैल को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
यह बदलाव रामनवमी जुलूस को देखते हुए किया गया। एसपी विनय तिवारी ने जारी करते हुए कहा है कि उक्त दोनों दिन सुबह 08:00 बजे से संध्या 08:00 बजे तक अग्निशमन, एम्बुलेन्स एवं मरीज, शव वाहनों, न्यायिक कार्य से जुड़े वाहनो को छोड़कर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।


19 अप्रैल को चिनी मिल चौक, स्टेशन रोड, गोला रोड, बंगाली टोला, पुरानी दुर्गा स्थान बहादुरपुर, भूतनाथ मंदिर, हनुमान मंदिर, गणेश चौक, मगरदही तक किसी प्रकार के वाहन का 11 बजे से 8 बजे बजे संध्या तक पुरी तरह से प्ररिचालन प्रतिबंधित रहेगा।
20 अप्रैल को धर्मपुर चौक, चकनूर लक्ष्मी नाराायण मंदिर, पंजाबी कॉलोनी के तरफ जाने वाले तीन चक्का, चार चक्का, व्यवसायिक वाहन का सुबह 11:00 बजे से एक बजे तक परिचालन बंद रहेगा। दुधपुरा चौक से भोला टॉकिज तक सुबह 11:00 बजे से एक बजे तक सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहन का परिचालन बंद रहेगा।


बस स्टैन्ड से भोला टॉकिज तक सभी प्रकार के तीन व्यवसायिक वाहन का परिचालन भी बंद रहेगा। इसी प्रकार महादेव चौक, अर्जुन स्वीट्स से इंटर कॉलेज काशिपुर रोड, होते हुए लखना चौक तक भी व्यवसायिक वाहन का परिचालन बंद रहेगा।
पटेल गोलम्बर से कचहरी रोड होते हुए लखना चौक तक सुबह 12:00 बजे से 3 बजे बजे तक सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहन का परिचालन बंद रहेगा।
कचहरी रोड से कचहड़ी चौक, काशीपुर झाजी भोजनालय के पास तक सुबह 12:00 बजे से 3 बजे तक सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहन का परिचालन बंद रहेगा।


पटेल गोलम्बर से समाहरणालय रेलवे ओवर ब्रिज होते हुए चिनी मिल चौक तक सभी वाहन जूलूस के दाहिने तरफ से 30 के गति सीमा पर वाहन को चलागे। व्यवसायिक बाहन का परिचालन निषेध रहेगा।
चिनी मिल चौक, स्टेशन रोड, बंगाली टोला, पुरानी दुर्गा स्थान, गोला रोड, भूतनाथ मंदिर गणेश चौक, मगरदही तक किसी प्रकार के वाहन का दोपहर एक बजे आठ बजे संध्या तक पुरी तरह से परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। बहादुर पुर चौक, हनुमान मंदिर से पुरानी दुर्गा स्थान तक व्यवसायिक वाहन का परिचालन बंद रहेगा। 
यहां रहेगा नो पार्किंग क्षेत्र: महादेव चौक, अर्जुन स्वीट्स से काशिपुर रोड, लखना चौक तक किसी प्रकार के वाहनों की पार्किंग वर्जित होगी। चिनी मिल चौक, स्टेशन रोड-बंगाली टोला-पुरानी दुर्गा स्थान-गोला रोड-भूतनाथ मंदिर- गणेश चौक-मगरदही तक किसी प्रकार के वाहनों की पार्किंग वर्जित होगी।
पुलिस का विशेष अनुरोध : आम नागरिक (श्रद्धालु) से अपील है कि जुलूस में सम्मलित होने के लिए दो पहियों वाहनों का प्रयोग ना करें। निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन कतारबद्ध तरीके से पार्क करेगे, यत्र तत्र मार्ग पर वाहन पार्क नहीं करेगे और प्रतितियुक्त पदाधिकारियो व कर्मियो व पूजा समिति के सदस्यों को अपेक्षित सहयोग करेगे।






