सोनबरसा कचहरी में जयंती पर याद किए गए बाबा अंबेडकर, ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज यूनियन ने किया माल्यार्पण

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। सोनबरसा कचहरी में जयंती पर याद किए गए बाबा अंबेडकर, ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज यूनियन ने किया माल्यार्पण। ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज युनियन द्वारा समस्तीपुर मंडल के सोनबरसा कचहरी स्टेशन परिसर में रविवार को भारत के संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के पुरोधा डॉ भीमराव अम्बेडकर की 133 वीं जयंती दीप प्रज्ज्वलित कर धूमधाम से मनाई गयी।

कार्यक्रम की शुरुआत स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार सज्जन ने दीप प्रज्वलित कर किया। साथ में श्याम नंदन पासवान, हरेंद्र कुमार सिंह, अशोक कुमार, शेलेन्द्र सोरेन, विवेक कुमार गुप्ता, सदानंद शर्मा, राजा कुमार, ब्रजेश कुमार सहित कालोनी के सभी बालक बालिकाओं ने हर्षोल्लास के साथ जयंती मनाई।

सदर अस्पताल के शिशु विभाग में होगी डिप्लोमा की पढ़ाई, 5 वर्ष के लिए एनबीईएमएस ने दी मान्यता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *