समस्तीपुर में रेस्टोरेंट में भारी मात्रा में अवैध केन बियर बरामद, उत्पाद विभाग ने रेस्टोरेंट को किया गया सील

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में रेस्टोरेंट में भारी मात्रा में अवैध केन बियर बरामद, उत्पाद विभाग ने रेस्टोरेंट को किया गया सील। समस्तीपुर शहर के जितवारपुर ढाला के पास देसी तड़का रेस्टोरेंट नामक दुकान में उत्पाद विभाग के द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान 101 लीटर केन बीयर बरामद किया गया। पुलिस की टीम पहुंचते ही रेस्टोरेंट संचालक फरार हो गया। उत्पाद विभाग में रेस्टोरेंट से कैन बियर जप्त कर रेस्टोरेंट को सील कर दिया है।

उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक संतोष कुमार यादव की खोज की जा रही है। उसके विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि जितवारपुर ढाला के पास देसी तड़का रेस्टोरेंट में विदेशी शराब होने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट संचालक फरार हो गया।

समस्तीपुर में ईद की नमाज अदा कर एक दूसरे को दी बधाई, मंत्री, पूर्व मंत्री व विधायकों ने भी लिया हिस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *