यात्री संतुष्टि में चौथा व फीडबैक में देश में 5वें स्थान पर समस्तीपुर, राजस्व प्राप्ति में भी बना सर्वोत्तम मंडल

दूरबीन न्यूज डेस्क, समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल पिछले वित्तिय वर्ष में बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश में नया मुकाम हासिल किया गया है। देश के 70 रेल मंडलों में यात्री संतुष्टि के मामले में समस्तीपुर रेल मंडल चौथा स्थान पर रहा है।

जबकि यात्रियों के द्वारा संतोषपूर्ण रेलसेवा प्रदान करने के मामले में संपूर्ण एक्सीलेंट फीडबैक में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। जबकि आय प्राप्त में भी अन्य मंडलों से बेहतर प्रदर्शन रहा है।


रेल मंडल मुख्यालय स्थित मंथन सभागार में डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने सोमवार को प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने वित्तिय वर्ष 2023-24 में मंडल की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि यात्री

संतुष्टिकरण के मामले में पूरे भारतीय रेल में समस्तीपुर मंडल चौथा स्थान पर रहा। उन्होंने कहा कि एक नंबर पर इज्जतनगर, दूसरे नंबर पर अजमेर, तीसरे पर बीकानेर मंडल रहा।

जबकि राजकोट पांचवां, सियालदह छह, अहमदाबाद सातवां, मालदा आठवां, जयपुर नौंवा एवं नागुपर मंडल दसवां स्थान पर रहा। जबकि यात्रियों द्वारा संतोषजनक रेल सेवा प्रदान करने के मामले में भी अच्छा फीडबैक मिला है।

जिसके कारण संपूर्ण एक्सीलेंट फीडबैक के टॉप टेन मंडल में समस्तीपुर पांचवां स्थान पर रहा। डीआरएम ने कहा कि टॉप टेन में मुंबइ पहले स्थान पर, लखनऊ दूसरा, दिल्ली तीसरा व बांबे मंडल चौथा स्थान पर रहा।

इसी प्रकार अहमदाबाद रेल मंडल छठा, अजमेर सातवां, जयपुर आठवां, सियालदह नौंवा एवं वाराणसी मंडल देश में दसवां स्थान पर रहा। मौके पर एडीआरएम आलोक कुमार झा, सीनियर डीसीएम सीएस प्रसाद, आरपीएफ एसी आशिष कुमार सहित अन्य शाखा अधिकारी भी उपस्थित थे।

डीआरएम ने कहा कि लोडिंग में कुल 851 रेकों का लदान हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में 11 प्रतिशत से अधिक है। इसी प्रकार मक्का लदान में इस वित्तिय वर्ष में 122 रेकों पर मक्का लदान हुआ, जबकि पिछले वित्तिय वर्ष 22-23 में 71 रैक ही लदान हुआ था। कंटेनर लोडिंग में भी 629 रेक की लोडिंग हुई।

उन्होंने कहा कि मंडल द्वारा वित्तिय वर्ष में 1030.25 करोड़ की आय अर्जित की गयी, जो अभी तक का सर्वोत्तम आय है। टिकट चेकिंग में मंडल ने 54.90 करोड़ आय प्राप्त किया।

पांच दिसंबर को विशेष टिकट जांच अभियान के दौरान 68 लाख रुपए रेल राजस्व की प्राप्ती हुई थी। इसी प्रकार 842 करोड़ की कोचिंग आय, 156.29 करोड़ माल आय अर्जित की गयी, जो अभी तक का बेहतर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *