ईद, चैत्र नवरात्रि एवं छठ पूजा को लेकर विधि व्यवस्था की हुई समीक्षा, ड्रोन कैमरा से होगी निगरानी

दूरबीन न्यूज डेस्क, समस्तीपुर। जिला पदाधिकारी योगेंद्र की अध्यक्षता में ईद, चैत्र नवरात्रि एव छठ पुजा के दौरान विधि व्यवस्था संधारण और आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के द्वारा बताया गया कि चैत्र नवरात्र के दौरान निकलने वाले शोभा यात्रा की निगरानी ड्रोन के माध्यम से की जाएगी।

एसपी ने कहा कि शोभा यात्रा के दौरान डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। शोभा यात्रा के लिए निर्गत किए जाने वाले लाइसेंस में सभी प्रतिबंधों का जिक्र होना चाहिए। अनुमंडल में क्यूआरटी को सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया।

इस दौरान सभी पुलिस पदाधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सभी संवेदनशील जगहों पर फ्लैग मार्च का आयोजन करने का निर्देश दिया गया।


जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि कितनी जगह पर मूर्तियां स्थापित हो रही हैं एव उनके विसर्जन की तिथियों क्या हैं, इसके संबंध में प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाय।

समस्तीपुर शहर में निकलने वाले शोभायात्रा को लेकर तैयारी करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी एव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दिया गया। फूड प्वाइजनिंग को लेकर आवश्यक तैयारी करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया।


ईद के नमाज के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। छठ पूजा के दौरान डूबने की घटनाएं नही हो इसको लेकर तैयारी का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान वीसी से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,

अंचल अधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एव अनुमंडल पदाधिकारी जुड़े हुए थे। सभी जिला जिला स्तरीय पदाधिकारी वीसी रूम में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *