दूरबीन न्यूज डेस्क, समस्तीपुर/पूसा। तराई क्षेत्र के जिलों में अगले 24 से 48 घंटे में हल्की वर्षा हो सकती है। शेष क्षेत्रों में भी हल्की बूंदा बांदी या छिटपुट हल्की वर्षा होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।
डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ ए सत्तार ने रविवार शाम बताया की इस दौरान हल्के बादल रह सकते है। जिसके कारण तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान पछुआ हवा चलेगी। वर्षा के दौरान हवा की गति में बढ़ोतरी की संभावना है।



मौसम को देखते हुए मौसम वैज्ञानिक ने अगले दो दिनों तक गेहूं की कटाई पर विराम लगाने या कटाई के बाद खेतो में फसल नही छोड़ने की सलाह दी है।
इधर मौसम में अचानक आए बदलाव से किसानों की कटाई और थ्रेसिंग के कार्य प्रभावित हो सकता है। हालाकि वर्तमान समय में किसान दिन रात गेहूं की कटनी व उसकी दौनी कर घरों में अनाज भंडारण कार्य में जुटे है।










