जमीनी विवाद में हुई बमबारी, बम लगने से एक युवक की हालत नाजुक, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

दूरबीन न्यूज डेस्क, समस्तीपुर। जमीनी विवाद में एक बार फिर बमबारी की घटना हुई। जिसमे बम लगने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

इस मामले में एक आरोपी युवक को भी पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना शुक्रवार रात की है। जो रोसड़ा थाना के बाघोपुर की घटना है।

घायल युवक बाघोपुर वार्ड संख्या 10 निवासी रामप्रवेश महतो (35) बताया गया है। घटना के बाद परिजनों ने घायल को ईलाज के लिए स्थानीय चिकित्सकों के पास पहुंचाया।

जहां से उसे बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया। फिलहाल निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना के पीछे जमीनी विवाद का होना बताया गया है। इस संबंध में रोसड़ा थानाध्यक्ष व इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। फिलहाल जख्मी इलाजरत है।

घटना के बारे में आवेदन प्राप्त होने पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी। वहीं धराए आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात रामप्रवेश  अपने घर के दरवाजे पर था। इसी दौरान कुछ युवक दरवाजे पर पहुच गया। इसी दौरान एक बदमाश ने उस पर बम फेंक दिया। जो जोरदार धमाके की आवाज के साथ फट गया। आवाज पर जब लोग दौड़े तो रामप्रवेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।

बम लगने से दाहिना जांघ व बायां हाथ भी जख्मी हो गया है। इसी दौरान भागने के दौरान एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि तीन युवक फरार हो गया।

इधर, घटना की सूचना पर पहुंची रोसड़ा पुलिस ने धराये बदमाश को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आयी। धराया आरोपी खानपुर थाना क्षेत्र के मननपुर का रहनेवाला बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *