समस्तीपुर में बहन के ससुराल गए युवक की ह’त्या कर शव को पेड़ से टांगा

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के लरझाघाट थाना क्षेत्र के सलहा बुजुर्ग गांव में एक युवक की ह’त्या करने के बाद शव को पेड़ से टांग दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची लरझाघाटघाट पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं शव को जबतकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक की पहचान विथान थाना के उजान वार्ड संख्या चार के अमरदेव मुखिया के 20 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई। घटना के संबंध में मनीष के मामा रामसागर मुखिया ने बताया कि 11 मार्च को मनीष अपने बहन के घर सलहाबुजुर्ग गया था। वहां से बहनोई के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। उसके बाद वह सलहाबुजुर्ग लौटा।

जहां बुधवार की शाम उसकी ह’त्या कर पेड़ से टांग दिया गया। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि अज्ञात अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों  ने बताया कि मनीष लुधियाना में काम करता था। जहां से कुछ दिन पहले वह वापस घर लौटा था। इसके बाद वह बहनोई के घर गया हुआ था। जहां यह घटना घट गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *