समस्तीपुर। समस्तीपुर रोसड़ा रेलखंड के देसुआ भगवानपुर स्टेशन पर एक मालगाड़ी ठोकर ओभर सूट कर गया। सिग्नल में गड़बड़ी के कारण लोको पायलट ओवरलुक कर गया और मुख्य लाइन के बजाए ट्रेन को लूप लाइन की ओर ले गया।
जिसके कारण मालगाड़ी रेल फाटक सख्या 34 सी से जा कर टकरा कर रुकी। अन्यथा फाटक पर पर रेल लाइन पार करने को खड़े लोगो के साथ बड़ी हादसा हो सकती थी।


घटना बुधवार की सुबह 5. 50 सुबह की बताई गई है। रेलकर्मी व सुरक्षाकर्मी मौके पर भारी संख्या में ट्रेन को मुख्य ट्रैक पर वापस करने में जुटे हुए है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी एवं एआरटी की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है। ट्रेन हादसा के कारण समस्तीपुर रोसरा रेल खंड पर कई घंटे तक परीचालन बाधित रही।



हादसा के कारण जानकी अप व डाउन के अलावे राजधानी एक्सप्रेस एवं कई सवारी गाड़ी विभिन्न स्टेशनों पर कई घंटे तक खड़ी रही। बाद में में मेन लाइन से राजधानी एक्सप्रेस को निकाली गयी।
इसके बाद में धीरे-धीरे अन्य ट्रेनों का परिचालन भी शुरू करने के प्रयास में रेलवे प्रशासन जुटी हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ भी घटनास्थल पर पहुंच गई।







