हाजीपुर। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा समस्तीपुर रेल मंडल के लहेरियासराय एवं सोनपुर मंडल के भगवानपुर तथा गढ़हरा स्टेशनों पर एक-एक जोड़ी ट्रेनों का प्रायोगिक तौर पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया जा रहा है। उक्त जानकारी सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी। जिनका विवरण निम्नानुसार है..

1. गाड़ी संख्या 15553/15554 भागलपुर-जयनगर-भागलपुर एक्सप्रेस का लहेरियासराय स्टेशन पर ठहराव:- दिनांक 10 मार्च 2024 से गाड़ी संख्या 15553 भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस लहेरियासराय स्टेशन 13.28 बजे पहुंचकर 13.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा गाड़ी संख्या 15554 जयनगर-भागलपुर एक्सप्रेस लहेरियासराय स्टेशन 21.53 बजे पहुंचकर 21.55 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
2. गाड़ी संख्या 15527/15528 जयनगर- पटना-जयनगर कमला गंगा एक्सप्रेस का गढ़हरा स्टेशन पर ठहराव : दिनांक 10 मार्च 2024 से गाड़ी संख्या 15527 जयनगर-पटना कमला गंगा एक्सप्रेस गढ़हरा स्टेशन 08.25 बजे पहुंचकर 08.27 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा गाड़ी संख्या 15528 पटना-जयनगर कमला गंगा एक्सप्रेस गढ़हरा स्टेशन 20.47 बजे पहुंचकर 20.49 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। (railway division)
3. गाड़ी संख्या 15515/15516 रक्सौल- दानापुर-रक्सौल एक्सप्रेस का भगवानपुर स्टेशन पर ठहराव :- दिनांक 11 मार्च 2024 से गाड़ी संख्या. 15515 रक्सौल-दानापुर एक्सप्रेस भगवानपुर स्टेशन 10.19 बजे पहुंचकर 10.21 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा गाड़ी सं. 15516 दानापुर-रक्सौल एक्सप्रेस भगवानपुर स्टेशन 15.49 बजे पहुंचकर 15.51 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।





