यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिला अंतर्गत विभिन्न जिलों से आए पुलिस इंस्पेक्टर को नई जिम्मेदारी दी गयी है। एसपी विनय तिवारी ने दस इंस्पेक्टर को विभिन्न सर्किल, थाना में पोस्टिंग किया गया है। जिसमें पुलिस पदाधिकारिपो को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए योगदान करने का आदेश दिया गया है। जारी सूची के अनुसार पुलिस निरीक्षक संदीप कुमार को पुलिस केन्द्र, समस्तीपुर से पुलिस निरीक्षक, मुफस्सिल अंचल भेजा गया है।

इसी प्रकार पुलिस निरीक्षक शिव कुमार पादव को पुलिस केन्द्र, समस्तीपुर से पुलिस निरीक्षक, सदर अंचल। पुलिस निरीक्षक अकमल खुर्शीद को पुलिस केन्द्र, समस्तीपुर से पुलिस निरीक्षक, रोसड़ा अंचल। पुलिस निरीक्षक पवन कुमार को पुलिस केन्द्र, समस्तीपुर से पुलिस निरीक्षक, पटोरी अंचल। पुलिस निरीक्षक नीरज तिवारी को पुलिस केन्द्र, समस्तीपुर से पुलिस निरीक्षक, दलसिंहसराय अंचल।


पुलिस निरीक्षक सुनील कांत को पुलिस केन्द्र, समस्तीपुर से थानाध्यक्ष, यातायात थाना बनाया गया है। पुलिस निरीक्षक धनंजय कुमार को पुलिस केन्द्र, समस्तीपुर से अपर थानाध्यक्ष, साइवर थाना। पुलिस निरीक्षक सलाउद्दीन खां को पुलिस केन्द्र, समस्तीपुर से विधि शाखा प्रभारी सह अभियोजन शाखा सह त्वरित विचारण शाखा प्रभारी सह वरीय प्रभार पुलिस निरीक्षक पुलिस कार्यालय।


पुलिस निरीक्षक मोहन कुमार को पुलिस केन्द्र, समस्तीपुर से एएलटीएफ प्रभारी सह मद्य निषेध कोपांग प्रभारी सह DCB शाखा प्रभारी सह CCTNS कोपांग प्रभारी तथा पुलिस निरीक्षक जितेंद्र चौधरी को पुलिस केन्द्र, समस्तीपुर से पुलिस निरीक्षक-सह- अनुसंधानकर्ता, साइवर थाना भेजा गया है।







