

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक युवक की लाश मिली। लाश मिलने से ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ो लोगों की भीड़ जुट गई। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाट के पास की है। मृतक की पहचान गंगापुर पंचायत वार्ड संख्या-11 निवासी महेश दास के 42 वर्षीय पुत्र रोहित दास के रूप में की गई। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।


फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नही हुआ है। जबकि परिजनों ने हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जता रहे हैं। घटनास्थल पर शव के देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इसकी सूचना पर समस्तीपुर एसडीएम के अलावे कई पुलिस अधिकारी भी पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं।


घटनास्थल पर पहुंचे सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस घटना में जो भी अपराधी शामिल होंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही परिजन के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।






