बिहार में रेलवे ट्रैक पर रिल्स बनाने के चक्कर में ट्रेन से कटकर दो दोस्तों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

बेतिया, दूरबीन डेस्क। रिडल्स बनाने का नशा ऐसा चढ़ा की देखते ही देखते दो दोस्त की जान चली गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मृतक युवक के घर कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि बेतिया के बहुरवा रेलवे गुमटी के निकट सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से  रिल्स बना रहे तो दोस्त की जान चली गई।

ट्रेन की चपेट में आने के कारण दोनों का शरीर कई टुकड़े में बट गया। मृतको की पहचान  सेनुअरिया पंचायत के अमवा बैरागी टोला निवासी सुरेंद्र महतो के पुत्र सूरज कुमार (18) वर्ष और अमेरिका महतो (16) वर्ष के रूप में की गयी है। घटना की पुष्टी मझौलिया थाना के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने की। घटना स्थल पर मझौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। दोनो मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना परसा रेलवे हाल्ट के निकट बहुअरवा रेलवे गुमटी के निकट गुमती संख्या 178 सी की है। बताया जाता है कि सूरज कुमार और अमेरिका महतो दोनों दोस्त था। बुधवार की दोपहर दोनों ट्रेन पकड़ने जा रहा था। इसी दौरान बहुअरवा रेलवे गुमती के पास एक ट्रेक पर माल गाड़ी गुजर रही थी। यह देख दोनों दोस्त ने दूसरे ट्रैक पर खड़ा होकर मोबाइल से रिल्स बनाने लगा।

बताया जाता है कि रिल्स बनाने के दौरान दोनों युवक अपने कानों में एयर फोन लगाए हुए था और रिल्स बना रहा था। जिसके कारण उक्त ट्रैक पर ट्रेन आने की भनक भी नही लग सकी। इसी दौरान उक्त ट्रैक पर ट्रेन संख्या 12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन पहुंच गई। जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव कई टुकड़े में बंटा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *