शिमला में भारी बारिश के बाद हुआ भूस्खलन, समस्तीपुर के दो मजदूरों की हुई मौत

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर/चकमेहसी। चकमेहसी थाना अंतर्गत गोराई पंचायत के वार्ड एक के गोराई गांव के दो मजदूर की हिमाचल प्रदेश के शिमला में भारी बारिश के बाद हुए भुस्खलन से मर गए। घटना के समय दोनों मजदूर शेल्टर में सोए थे, जिसके कारण दोनों की मौत हो गयी। घटना की सूचना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक की पहचान गोराई गांव के राम विलास राम के 32 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार व योगेंद्र राम के 40 वर्षीय पुत्र राजेश राम के रूप में हुई है।

गोराई पंचायत के मुखिया अनीश कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया की हिमाचल प्रदेश के शिमला में बारिश बर्फबारी के बाद भुस्खलन हुई। एक स्टोन कर्सर के शेल्टर पर पहाड़ी से भारी भुस्खलन हुआ। इस शेल्टर में सो रहे गोराई के दो मजदूर की मौत हो गई। दोनो मजदूर का शव स्थानीय प्रशासन ने बाहर निकाल कर पहचान की। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई है। मुखिया के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव बिहार भेजा जा रहा है।

इधर घटना के बाद परिजनो का रो रोकर बुरा है। मृतक राकेश की पत्नी रानी देवी, राजेश की पत्नी शीला देवी सहित बच्चे का रो रोकर बुरा हाल है। मुखिया अनीश कुमार ने परिजनो से मिलकर ढाढस बंधाया। वही विधायक सह विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने दूरभाष पर परिजनो को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *