खुलासा: पहले तीन दिन किया रेकी, फिर फाईनेंस कंपनी के कर्मी से मारपीट कर लूटपाट को दिया अंजाम, तीन हुआ गिरफ्तार

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। पूसा थाना क्षेत्र के मोरसंद काली मंदिर चौक के समीप नौ जनवरी को फाईनेंस कंपनी के कर्मी से लूट का खुलासा किया गया है। पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए समस्तीपुर एएसपी संजय कुमार पांडेय ने मंगलवार को बताया कि नौ जनवरी को मुथुट फाईनेंस कर्मी समूह का रुपए कलेक्शन कर लौट रहा था। इसी दौरान मोरसंड काली मंदिर चौक के पास तीन बदमाशों ने मारपीट कर कर्मी से 82260 रुपए, बाइक, एवं कागजात आदि लूट लिया था।

जिसके बाद एसपी विनय तिवारी के द्वारा एएसपी संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने तकनीकि अनुसंधान एवं मानवीय सूचना संकलन के आधार पर कांड में संलिप्त तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर कांड में लूटी गयी बाइक, कंपनी के कागजात, कांड में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन बरामद किया है।


एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में पूसा थाना क्षेत्र के मोरसंड डीह के दीपक कुमार, सिंटू कुमार एवं कर्पूरीग्राम थाना के पूनास को अमन कुमार शामिल है। इसमें अमन कुमार वर्ष 2022 में भी हत्या के आरोप में मुफस्सिल थाना से जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में तीनों ने अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है। साथ ही उसने बताया कि एक लाख रुपए कलेक्शन लेकर अकेले लौटने की सूचना मिली।

जिसके बाद दो तीन दिन रेकी किया। फिर मौका मिलते ही घटना को अंजाम दिया गया। एएसपी ने बताया कि एसआईटी में पूसा थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी, एसआई उमेश कुमार मंडल, श्रेया कुमारी, प्रियंरजन कुमार, एएसआई गोरख सिंह, तकनीकि सेल के सिपाही अरबिंद कुमार, केशव कुमार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *