समस्तीपुर में बागमती नदी में उपलाता मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बलुआहा गांव स्थित बागमती नदी में एक किशोर का शव उपलाता हुआ मिला। नदी में स्नान कर रहे लोगों की नजर नदी में उपला रहे बच्चे के शव पर पड़ी तो लोगों ने उसे नदी किनारे कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही गांव के लोगों की काफी भीड़ जुट गई।किशोर की उम्र लगभग 10 साल के आसपास होगी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।फिलहाल किशोर के शव की पहचान नही हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *