समस्तीपुर शहर में फिर बाधित रहेगी बिजली, 10 बजे से पहले निपटा ले सभी जरूरी काम

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर में एक बार फिर सोमवार को भी बिजली बाधित रहेगी। जिसके कारण शहर के आधा दर्जन से अधिक मोहल्ले में सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसको लेकर बिजली विभाग ने सूचना जारी कर दी है। शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि 10:00 बजे से पहले सभी उपभोक्ता अपना आवश्यक काम निपटा लें। साथ ही जरूरत के अनुसार पानी का भी स्टॉक कर ले।

समस्तीपुर शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता गौरव ने बताया कि कल दिनांक 29 जनवरी 2024 को शहर में आरडीएसएस परियोजना अंतर्गत खुले तार को एबी केबल से बदलने का कार्य किया जाएगा। जिस कारण कुछ मुहल्लों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बाधित रहेगी। इसके कारण प्रभावित क्षेत्रों में काशीपुर, चंदना पेट्रोल पंप के नजदीक का क्षेत्र, धरमपुर कॉलोनी, बारहपत्थर, आजाद नगर, भुईधारा, विवेक विहार, नक्कू स्थान, सोनबर्षा चौक आदि प्रमुख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *