समस्तीपुर मंडल कारा के सजायाफ्ता बंदी की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में भर्ती, शराब पीने में हुई थी सजा

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर मंडल कारा में सजायाफ्ता एक बंदी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसे आनन फानन में सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। भर्ती बंदी दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पार गांव के कमलेश कुमार कंचन बताए गए हैं, जो शराब पीने के मामले में सजा काट रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शराब पीने के आरोप में दलसिंहसराय पुलिस ने कमलेश कुमार कंचन को दोबारा गिरफ्तार किया था। जिसमें उसे कोर्ट से एक साल की सजा हुई थी। मंगलवार की रात उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद बुधवार की आले सुबह उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *