समस्तीपुर में कई दवा दुकानों में मिली गड़बड़ी, पीबी ड्रग इंटरप्राइजेज का लाइसेंस निलंबित, जबकि दो दवा दुकानदारों से किया गया जवाब तलब

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के दवा दुकानों की लगातार जांच पड़ताल की जा रही है। डीएम योगेंद्र सिंह के निर्देश पर औषधि विभाग के द्वारा लगातार छापेमारी एवं जांच की जा रही है। इस कड़ी में लगातार दवा दुकानदारों के विरुद्ध औषधि विभाग के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में दवा दुकान में अनियमितता मिलने के कारा जहां एक दवा दुकान का लाईसेंस निलंबित कर दिया गया है, वहीं दो से जवाब तलब किया गया है।


इस संबंध की जानकारी समस्तीपुर के सहायक औषधि नियंत्रक निलिमा कुमारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार समस्तीपुर शहर के मारबाड़ी बाजार के खेमका बसंत मार्केट स्थित पीबी ड्रग इंटरप्राइजेज का लाईसेंस निलंबित कर दिया गया है। समस्तीपुर शहर के ही काशीपुर वार्ड नंबर 14 स्थित वेटेनरी हॉस्पिटल के पास स्थित अंबिका मेडिकल एवं ताजपुर थाना रोड स्थित राजधानी ड्रग एजेंसी में भी अनियमितता मिली।

सहायक औषधि नियंत्रक के अनुसार जिले के सभी क्षेत्रों में दवा दुकानों की जांच की जा रही है। इस दौरान अनियमितता मिलने पर दवा दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र तक दवा दुकानों की जांच के लिए टीम बनायी गयी है। टीम के द्वारा दवा दुकानों की जांच की जा रही है। बतादें कि पिछले कुछ महीनों में औषधि विभाग के द्वारा दर्जन भर से अधिक दवा दुकान के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *