

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर, दूरबीन न्यूज डेस्क। बिहार में शीत लहर का भीषण प्रकोप जारी है। जिसके कारण जन जीवन भी प्रभावित हो गया है। भीषण शीतलहर कर प्रकोप आगे भी जारी रहने की संभावना है। जिसको देखते हुए बिहार के विभिन्न जिलों में वर्ग आठ तक के विद्यालयों में पठन पाठन बंद कर दिया गया है। हालांकि इस अवधि में स्कूलों का कार्यालय खुला रखने एवं शिक्षकों को अपने निर्धारित समय तक उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है।


पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने पटना के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों को आगामी 20 जनवरी तक बंद कर दिया है। जबकि वर्ग नौ से ऊपरी के स्कूल एवं इंटर कॉलेज खुला रहेगा। लेकिन उसके पठन पाठन के समय में बदलाव किया गया है। वहीं समस्तीपुर डीईओ मदन राय ने भी आठवी तक के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में पठन पाठन को बंद रखने का आदेश दिया है। जबकि 9 से 12वीं तक के स्कूलों में दस बजे से चार बजे तक ही कक्षा संचालित करने का आदेश दिया गया है।


पश्चिम चंपारण में भी भीषा ठंड को देखते हुए डीएम दिनेश कुमार राय ने कक्षा एक से आठ तक को 18 जनवरी तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। जबकि 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई स्कूल में निर्धारित समय तक ही जारी रहेगी। इधर, दरभंगा में भी जिला दंडाधिकारी राजीव रौशन ने जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों में वर्ग 8 तक पठन पाठन कार्य को 21 जनवरी तक स्थगित रखने का आदेश दिया है।







