सामाजिक सुरक्षा के द्वारा नत्थूद्वार पंचायत में गरीब लाचार असहायो के बीच सामाजिक कार्यकर्ता त्रिपुरारी झा ने किया कंबल वितरण

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के नत्थुद्वार में गरीब व निःसहाय के बीच कंबल वितरण किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता सह प्रयावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा ने कहा कि कड़ाके की ठंड में असहाय गरीब लोगों को तन ढकने के लिए सही से वस्त्र नहीं होते हैं। सामाजिक सुरक्षा के तहत कंबल देना सरकार का व प्रशासन का सराहनीय क़दम है। कुल 25 लोगो के बीच कंबल वितरण किया गया।


लाभुकों में बतहु राम उम्र 70 साल वार्ड नंबर 3, कुसमा देवी वार्ड नंबर 7 रामजपीत ठाकुर वार्ड नंबर 6, बच्ची देवी वार्ड नंबर 6, शांति देवी वार्ड नंबर 5 को सामाजिक सुरक्षा के तहत कंबल दिया गया। गरीब व लाचार महिलाओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रुति कुमारी के प्रति आभार जताया है। वही सामाजिक सुरक्षा के कार्यपालक अंजनी कुमार के आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर दिलीप राय, मनीष पोद्दार, रोहित पोद्दार व अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *