20 जनवरी को पटना में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाएगा जन सुराज

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। जन सुराज जिला कार्यालय समस्तीपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें आगामी 20 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह बापू सभागार (पटना) में मानने पर विचार किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व आईएएस अधिकारी एनपी मंडल ने की। जिसमें जन सुराज के सभी सदस्यगण मौके पर उपस्थित हुए।


इस बैठक के दौरान कुछ लोगों ने एनपी मंडल की अध्यक्षता में जन सुराज की सदस्यता ग्रहण किए। जिसमें जितेंद्र सहनी, विष्णु देव सहनी, हसनपुर के पूर्व एलजेपी प्रत्याशी मनीष सहनी, मालती के मनीष पासवान, विरनामा के अविनाश राय आदि शामिल हुए। उक्त जानकारी जनसुराज के प्रवक्ता आशुतोष आजाद ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *