रामकथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो रहा गुढ़मा गांव

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। सरायरंजन प्रखंडके गुढ़मा गांव में आयोजित नौ दिवसीय राम कथा महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं कथा के दौरान रामनाम एवं जय श्रीराम के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया है। गुढ़मा गांव स्थित ब्रह्मस्थान में पिछले चार दिनों से रामकथा महायज्ञ आयोजित है। जिसमें अयोध्या से पहुंचे कथा वाचक रामायण दास जी महाराज के द्वारा रामकथा कही जा रही है।


कथा वाचक रामायण दास जी महाराज ने बताया कि श्रीराम के नाम लेने मात्र से लोगों का कल्याण होता है। भगवान विष्णु ने जन कल्याण के लिए मनुष्य रुप में जन्म लेकर लोगों का उद्धार किया। मौके पर श्रवण कुमार ईसर, संजीव कुमार ईसर, रामानंद ईसर, अजय कुमार ईसर, शंभू ईसर, घनश्याम ईसर, राम कुमार ईसर, मदन ईसर, रामप्रीत ईसर, अनिल ईसर, राकेश चौधरी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *