तीन लाख का इनामी टॉप टेन अपराधी शशि ठाकुर गिरफ्तार, समस्तीपुर व बेगूसराय पुलिस को लंबे अर्से से थी तलाश

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

बेगूसराय। ईनाम घोषणा के 24 घटे के अंदर टॉप-10 लिस्ट में शामिल 03 लाख का ईनामी कुख्यात अपराधी शशि ठाकुर को बेगूसराय सदर डीएसपी के नेतृत्व में नगर थाना, रतनपुर ओपी एवं मटिहानी थाना की पुलिस टीम गिरफ्तार किया। पूर्व में यह समस्तीपुर एवं बेगूसराय में ज्वेलरी दुकान में डकैती करने के 05 काण्डों में फरार था। इसको लेकर बेगूसराय एसपी ने प्रेस रिलीज जारी की है। बताया गया है कि 29 दिसंबर को बेगूसराय जिला के 03 लाख का ईनामी अपराधी शशि ठाकुर जो हथियार के बल पर बेगूसराय एवं अन्य जिलों में कई हत्या, लूट एवं डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम दिया था। उक्त जानकारी बेगूसराय एसपी योगेंद्र प्रसाद ने प्रेसविज्ञप्ति जारी कर दी है।

इसको अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित कुमार के नेतृत्व में नगर थाना, रतनपुर ओपी, मटिहानी थाना, चीता बल एवं जिला आसूचना इकाई की टीम की संयुक्त कार्रवाई में नगर थाना क्षेत्र के हेमरा चौक के पास घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया गया। उक्त अपराधी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस कप्तान बेगूसराय के निर्देश पर इसके छिपने के सभी संभावित जगहों पर लगतार छापेमारी कर दौड़ाया जा रहा था।

 शशि ठाकुर बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना अन्तर्गत हाजीपुर टोला गाँव का रहने वाला है। इसके द्वारा हत्या, लूट, डकैती, अवैध आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, जैसे कई गंभीर अपराधों को अंजाम दिया गया था। मई 2021 में इसके गैंग के द्वारा नगर थाना क्षेत्र के कन्हैया ज्वेलर्स दुकान में घुस कर दुकानदार को बंधक बना कर 19 लाख रूपये का ज्वेलरी एवं कैश लूटने को घटना को अंजाम दिया गया था।

उक्त कुख्यात अपराधी के उपर बेगूसराय एवं समस्तीपुर जिलान्तर्गत लूट, डकैती समेत 09 मामलें दर्ज है। अन्य जिलों में भी अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। बेगूसराय पुलिस के अनुसार शशि ठाकुर के द्वारा आपराधिक गिरोह चलाते हुए सुपारी लेकर हत्या, लूट एवं डकैती जैसी कई घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इसके बढ़ते अपराधिक मामलों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बेगूसराय के अनुशंसा पर पुलिस मुख्यालय बिहार द्वारा 03 लाख का ईनाम घोषित किया गया था।

बेगूसराय पुलिस ने ससमय त्वरित कारवाई से कुख्यात 03 लाख का ईनामी अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में शामिल पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अलग से पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। इधर शशि ठाकुर के गिरफ्तारी के बाद गिरोह में शामिल कई बदमाशों के नाम का भी खुलासा किया गया है। जिसका सत्यापन एवं गिरफ्तारी के लिए बेगूसराय के पुलिस टीम लगी हुई है । वही शशि ठाकुर की गिरफ्तारी होने के बाद बेगूसराय एवं समस्तीपुर पुलिस ने राहत की सांस ली है। यह बेगूसराय पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *