यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा समस्तीपुर के बैनर तले रविवार को महासंघ सभा भवन में पेंशन धारकों का पेंशन सम्मान दिवस मनाया गया। जिसमें 80 वर्ष से अधिक के पेंशन धारकों को पाग, चादर एवं माला पहनकर सम्मानित किया गया। वरीयता क्रम में सभी सेवानिवृत्ति पेंशनरों को सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाले में योगेंद्र लाल, कामेश्वर प्रसाद सिंह, योगेश्वर झा, रविंद्र कुमार ईश्वर, सच्चिदानंद प्रसाद, सियाराम झा, उमेश चंद्र प्रसाद, रामकृष्ण राय, रामसेवक दास, योगेंद्र कमती, विमल कुमार चौधरी, एवं राम दुलारी देवी शामिल हैं।



समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष रामनरेश दास ने उपस्थित सभी अभिभावक का अभिनंदन किया। जिला मंत्री राजीव रंजन ने सभी पेंशनरों से सहयोग की अपील की। इस अवसर पर सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज केंद्र की सरकार की नजर पेंशन पर है। 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को नई पेंशन योजना थोंप कर सरकार उनके जीवन का के साथ खिलवाड़ कर रही है।


वहीं सांसदों विधायकों को पेंशन देकर अपने दोहरे चरित्र को दिखला रही है। महासंघ सभी को पुरानी पेंशन देने के साथ आठवें पे कमिशन की मांग करती है। क्रमशः 65, 70, 75, 80, 85 वर्ष होने पर मूल पेंशन में 5% इजाफा करने की भी मांग करती है। इस अवसर पर समारोह को रामकुमार झा, चेतनारायण यादव, महेंद्र पंडित, दिनेश झा, रतन कुमार, योगेश्वर झा ने भी अपने-अपने विचार को रखा।






