समस्तीपुर ग्रामीण मंडल पूर्वी के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष कृष्ण बालक बने बिहार ओबीसी मोर्चा BJP के प्रदेश प्रवक्ता

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। बिहार भाजपा ओबीस मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश कमेटी की घोषणा कर दी है। इसमें समस्तीपुर जिले के कृष्णा बालक सहित जिले के तीन लोगों को प्रदेश प्रवक्ता की जवाबदेही सौंपी गई है। इससे जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष है। प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा जारी सूची के अनुसार भाजपा समस्तीपुर ग्रामीण मंडल पूर्वी के  निवर्तमान मंडल अध्यक्ष कृष्णा बालक, भाजपा के वरीय नेता प्रदीप सिंह व कृष्ण मोहन प्रसाद गुप्ता को प्रदेश प्रवक्ता की जवाबदेही दी गयी है। कार्यकर्ताओ में हर्ष व्याप्त है। भाजपा नेताओ ने प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया है। इसको लेकर भाजपा नेता प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर, प्रशांत कुमार, आदित्य यादव, श्याम पासवान, दिलीप सहनी, सुनील यादव, विजय चौधरी, प्रेम चौधरी, ललन पाठक, उमाशंकर यादव, बैद्यनाथ पांडेय, विपिन दास, संतोष कुशवाहा, अरुण दास, राकेश मालाकार, अरुण साह, राजीव सूर्यवंशी, रौशन कुमार आदि नेताओ ने बधाई दिया है।

इस दौरान नवनिर्वाचित ओबीसी बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्णा बालक ने कहा है कि प्रदेश संगठन ने मेरे ऊपर जो जवाबदेही सौंपी है, उसका शत प्रतिशत पालन किया जाएगा। पार्टी एवं संगठन के हित में उनके द्वारा पूर्व में भी कार्य किया गया है, आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। इसके लिए जनता पूरी तरह से तैयार है। किसी भी हाल में विपक्ष के बहकावे में प्रदेश की जनता आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जानते के हित में कई अहम निर्णय लिए हैं और कई लेंगे। वहीं दर्जनों योजना का लाभ देशवासियों को दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *