समस्तीपुर RPF ने साइबर कैफे से ई टिकट के फर्जीवाड़ा करने वाले धंधेबाज को दबोचा, दो तत्काल टिकट सहित अन्य सामान बरामद

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए फर्जीवाड़े कर ई टिकट बनाने वाले टिकट दलालों की सक्रियता भी काफी बढ़ गई है। टिकट दलालों की सक्रियता बढ़ते ही आरपीएफ भी अब एक्शन मोड में आ गया है। जिसके कारण समस्तीपुर आरपीएफ लगातार छापेमारी करते हुए टिकट दलाल को गिरफ्तार कर रही है। इस कड़ी में समस्तीपुर आरपीएफ एवं हसनपुर आरपीएफ की टीम ने बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर में छापेमारी करते हुए एक ई टिकटिंग मामले में टिकट दलाल को गिरफ्तार कर लिया है।

आरपीएफ आउट पोस्ट हसनपुर की टीम द्वारा बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर स्थित ग्राम आकोपुर वार्ड नंबर एक स्थित सरिता साइबर कैफे सह अमूल पार्लर नामक दुकान में छापेमारी की गई। जहां अनाधिकृत रूप से रेलवे ई टिकटो के अवैध धंधा करते हुए धर्मेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया गया, जो आकोपुर का रहने वाला है। आरपीएफ की टीम ने ई रेल टिकटो का धंधा करते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।

साथ ही उसके साइबर कैफे से दो तत्काल टिकट और चार सामान्य ई टिकट जिसका मूल्य 19821 रुपये बरामद किया गया। जबकि एक कंप्यूटर, एक प्रिंटर, सीपीयू और एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन नगद 1500 रूपया भी बरामद किया है। इस अभियान में सब इंस्पेक्टर आरपीएफ हसनपुर गोविंद सिंह, एएसआई संगीत प्रसाद, अजय कुमार, लक्ष्मीकांत, रोहित सीआईबी, एएसआई रवि कुमार, मोहमद शमशाद अली इत्यादि शमिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *