समस्तीपुर में अंतरजिला गिरोह के लोडेड हथियार के साथ पांच बदमाश गिरफ्तार, लूट की बाइक व मोबाइल भी बरामद

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने लोडेड हथियारों के साथ अंतरजिला गिरोह के पांच बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सभी बदमाश उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर का बताया गया है। समस्तीपुर एएसपी संजय कुमार पांडेय ने शनिवार को प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में मो अरमान उर्फ सम्स तवरेज, मो अजमत, मो सोनू, मो सफुद्दीन, मो ओसामुद्दीन शामिल है। उक्त सभी उजियारपुर के चांदचौर रहीम टोल का है। जिसके विरुद्ध विभिन्न स्थानों में कई मामले भी दर्ज है।

एएसपी ने बताया कि सक्रिय अपराधी की गिरफ्तारी के लिए वाहन चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा था। इसी कड़ी में  सरायरंजन पुलिस ने विशनपुर युसूफ एनएच 322 नट बाबा स्थान के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी क्रम में दो बाइक पर सवार पांच युवकों को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन सभी भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने सभी को घेर लिया और भागने के क्रम में पकड़ा गया। जिसकी तलाशी लेने पर दो देसी कट्टा, दो गोली, दो बाईक, तीन मोबाइल आदि बरामद किया गया है। एएसपी ने बताया कि एक मोबाइल चोरी व लूट का तथा लूट का एक बाइक भी बरामद किया गया। जो विभिन्न थाना क्षेत्र से लूटा व चोरी किया गया था।

एएसपी ने बताया कि इसमे से मो अरमान उर्फ सम्स तवरेज का अपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध वैनी ओपी, सरायरंजन में कई मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि इन पांचो बदमाशों के द्वारा किसी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई गई थी। उसी उद्देश्य से पांचो निकले थे, लेकिन सरायरंजन पुलिस की सक्रियता एवं वाहन जांच के दौरान पांचो को गिरफ्तार किया गया। जिससे इसके उद्देश्य को विफल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *