यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। पेंशन मानवाधिकार महारैली को लेकर रविवार को स्वास्थ्य विभाग का जत्था पटना के लिए रवाना हो गया। एनएमओपीएस के जिला अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में सैकड़ो स्वास्थ्य कर्मियों का जत्था पटना के लिए रवाना हुआ। इस दौरान जिला अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा की नई पेंशन स्कीम के विरोध में पटना में पेंशन मानवाधिकार महारैली का आयोजन किया जाना है। जिसमें नई पेंशन स्कीम हटाने एवं पुरानी पेंशन योजना को लागू करने को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक सभी सरकारी कर्मचारियों को पुराना पेंशन योजना का लाभ नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बता दे कि सरकारी ऑफिस के तहत विभिन्न सरकारी कर्मचारियों ने पेंशन मानवाधिकार महारैली में जाने का निर्णय लिया था। इसको लेकर समस्तीपुर में पिछले एक सप्ताह से जागरूकता कार्यक्रम विभिन्न कार्यालय में किया गया। साथ ही शहर में बाइक रैली भी निकल गई थी।











