एक भी बच्चा छूटा – सुरक्षा चक्र टूटा संकल्प के तहत पांच दिवसीय प्लस पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर में रविवार से पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉक्टर एसके चौधरी ने नवजात बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत जिले के नवजात बच्चों पर विशेष फोकस करना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान 14 दिसंबर तक जिले में चलाई जलाई जाएगी। इस दौरान 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो अभियान के तहत खुराक पिलानी है। एक भी बच्चा छूटा सुरक्षा चक्र टूटा संकल्प के तहत इस अभियान को पूरा करना है।

उन्होंने बताया कि पोलियो पर देश की जीत बनाए रखने में लोगों की भूमिका अहम होती है। इसलिए इस बार का अभियान को विशेष अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान में कई पोलियो केस मिलने के कारण यह अभियान काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जाएगी। मौके पर डीआईओ डॉक्टर विशाल कुमार, डीएस डॉक्टर गिरीश कुमार, डॉक्टर एआर श्रीवास्तव, एसएमओ डॉक्टर शिमना, यूनिसेफ के आनंद कुमार, अस्पताल प्रबंधक डॉक्टर विश्वजीत रामानंद सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *