समस्तीपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला दो करोड़ दस लाख रुपए मूल्य के 835 मोबाइल, सत्यापन के बाद लोगो को लौटाया

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले में 2 करोड़ 10 लाख रुपए मूल्य के 835 मोबाइल बरामद कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। जानकारी के अनुसार बिहार में सबसे अधिक समस्तीपुर जिले में ही चोरी, लूट, छिनतई एवं खोए हुए मोबाइल बरामद किया गया है। समस्तीपुर पुलिस को यह उपलब्धि पिछले 9 महीने में मिली है। मोबाइल रिकवरी टीम के द्वारा अब तक 10 बार अभियान चला कर इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस कड़ी में ऑपरेशन मुस्कान के तहत समस्तीपुर पुलिस ने दसवीं बार 22 लाख रुपए मूल्य की 114 मोबाइल को बरामद किया।
सोमवार को एसपी विनय तिवारी ने समस्तीपुर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि आम लोगों के चोरी, गृहभेदन, झपट्टामार कर छिने एवं गायब मोबाइल को बरामद करने के लिए मोबाइल रिकॉवरी टीम ने दसवी बार 114 मोबाइल बरामद की। जिसका मूल्य लगभग 22 लाख रुपए आंकी गयी है। उन्होंने बताया कि टीम वन ने 26 मोबाइल बरामद किया। इसी प्रकार टीम टू ने 20, टीम तीन ने 18, टीम चार 30 एवं टीम पांच ने 20 मोबाइल बरामद किया। इन मोबाइलों की जांच व सत्यापन के बाद संबंधित लोगों को वापस लौटा दिया गया।
एसपी विनय तिवारी ने बताया कि जनवरी से अब तक दो करोड़ दस लाख रुपए मूल्य के 835 मोबाइल बरामद कर संबंधित लोगों के बीच वितरण किया जा चुका है। यह अभियान अभी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि चोरी, लूट, छिनतई, झपट्टामार आदि के दौरान गायब मोबाइल व बाइक की बरामदगी के लिए रिकॉवरी टीम कार्यरत है। हर महीने बरामद कर एक दिन संबंधित लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *