सीताराम येचुरी ने कहा कि 90 फीसदी लोगों को न्याय दिलाने के लिए भाजपा गठबंधन को सत्ता से हटाना होगा, इसी लिए 28 पार्टी को मिलाकर इंडिया गठबंधन बनाया गया है

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। माकपा केराष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने सोमवार को केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की। केन्द्र सरकार पर देश को वनाश की ओर ले जाने का आरोप लगाया। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की कॉर्पोरेट नीति के चलते भारत में बेरोजगारी चरम पर है। वे सोमवार को समस्तीपुर में माकपा के जन आक्रोश रैली के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के संरक्षण में देश की संपदा को लूटा जा रहा है। इससे देश की 90 फीसदी आबादी महंगाई, बेरोजगारी और असमानता की शिकार है। उन्होंने चमकता भारत और तड़पता भारत के बीच की खाई पाटने के लिए जन संघर्ष पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि आंदोलन तेज करने पर ही बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि 90 फीसदी लोगों को न्याय दिलाने के लिए भाजपा गठबंधन को सत्ता से हटाना होगा। इसके लिए 28 पार्टी को मिलाकर इंडिया गठबंधन बनाया गया है। सभा की अध्यक्षता मनोज कुमार गुप्ता ने की। सभा को सीपीएम के राज्य सचिव ललन चौधरी, केंद्रीय कमिटी सदस्य अवधेश कुमार, विधायक दल के नेता अजय कुमार, राज्य सचिव मंडल के सदस्य भोला प्रसाद दिवाकर, जिला मंत्री रामाश्रय महतो, राज्य कमिटी सदस्य मनोज प्रसाद सुनील, रामदयाल भारती, मुजफ्फर इमाम, नीलम देवी, जिला सचिव मंडल

सदस्य सत्यनारायण सिंह, महेश कुमार, राम सागर पासवान, उपेंद्र राय, विधानचंद्र, जिला कमिटी सदस्य श्याम किशोर कमल, सिया प्रसाद यादव, मिथिलेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामबाबू पासवान, अनिमेष कुमार, सुरेश महतो, भोला प्रसाद, उपेंद्र राय, लाल प्रसाद, रामसेवक राय, रघुनाथ राय, संजीव कुमार, जय जय राम यादव, गंगाधर झा, राम लखन महतो, राजगीर यादव, विश्वनाथ महतो, नवीन सिंह, शशिकांत झा सहित अन्य मौजूद थे। इससे पूर्व जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला जो कलेक्ट्रेट के समक्ष पहुंच प्रदर्शन में बदल गया।

प्रेस वार्ता में सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि कहा कि बिहार में 40 के 40 सीट इंडिया गठबंधन जीतेगा। किसी भी स्थिति में देश की एकता और अखंडता को टूटने नहीं दिया जाएगा। धर्मनिरपेक्ष देश के गणराज्य को बचाने के लिए संविधान को हिफाजत करने की जरूरत है। बिहार में जो जातीय गणना की गई है, उससे सब कुछ साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग भले भी कुछ कहें कभी भी पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज के लिए उन्होंने काम नहीं किया है। लगातार केंद्र में बैठी हुई सरकार विपक्षी नेताओं को परेशान कर रही है। जांच एजेंसियां सीबीआई और ईडी का लगातार दुरुपयोग किया जा रहा है। इंडिया गठबंधन के नेताओं को जिस तरह से परेशान किया जा रहा है, वह देश की जनता देख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *