दरभंगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दरभंगा की ओर से स्थानीय एमआरएम कॉलेज में वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. रूपकला सिन्हा, हिंदी की प्राध्यापिका प्रो. बिंदु चौहान, अभाविप की प्रदेश छात्रा प्रमुख पूजा कश्यप, प्रदेश सह मंत्री उत्सव पराशर और विभाग सह संयोजक राहुल सिंह ने किया। प्राचार्य ने कहा कि आप सभी छात्राओं अपने व्यक्तित्व में रानी दुर्गावती का छवि को अपने अंदर लाना है। प्रो. चौहान ने रानी दुर्गावती की जीवनी एवं उनके द्वारा किए गए कृत्य को विस्तार से छात्राओं को बताया।



प्रदेश छात्रा प्रमुख पूजा कश्यप ने कहा कि रानी दुर्गावती एक शस्त्र और शास्त्र दोनों में ही निपुण थी और वो अपनी प्रजा और राष्ट्र के लिए समर्पित थी। प्रदेश सह मंत्री उत्सव पराशर ने कहा कि रानी दुर्गावती ऐसी वीरांगना थी जो विविधता में एकता का भाव लेकर चली और उन्होंने मुगल शासक अकबर के कभी घुटने नहीं टेके।








