समस्तीपुर। समस्तीपुर मुख्यालय स्थित नगर थाना क्षेत्र के अंबेदकरनगर में दो बहन ने सुसाइड का प्रयास किया। जिसमें एक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा सदर अस्पताल में भर्ती है। घटना के पीछे चाचा चाची के साथ घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है। मृतक की पहचान अंबेदकरनगर के राजू केशरी की 18 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी कुमारी के रूप में की गयी है। जबकि दूसरी पुत्री शालू कुमारी का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना पर पहुची नगर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। इधर घटना के सूचना मिलते ही सैकड़ो लोगों के भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गयी। दोनों बहन के सुसाइड करने के प्रयास की घटना से लोग काफी हतप्रभ दिख रहे थे।


बताया जाता है कि शुक्रवार को मचाचा और चाची से लड़ाई के बाद दोनों बहन ने सुसाइड करने का प्रयास किया। जिसमें एक बेहोशी हालत में मिली तो दूसरा का शव घर से ही बरामद किया गया। बेहोशी की हालत में देखकर स्थानीय लोगों ने एक को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया । वहीं सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने दूसरे शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है। राजू केशरी शुक्रवार की सुबह दिल्ली गए हैं।


दोनों लड़की की बड़ी बहन सोनल का बताना है कि आज सुबह में पापा दिल्ली गए हैं। उसके बाद चाचा और चाची ने घर पर चढ़कर मारपीट की। जिसके बाद दोनों घर में आकर कमरा बंद कर लिये। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब घर पहुची तो एक की मौत हो चुकी है वही दूसरी बेहोशी हालत में मिली जिससे अस्पताल में भर्ती कराया गया तो दूसरी लड़की का शव संदिग्ध अवस्था मे घर से ही बरामद किया गया है। उसका बताना है कि चाचा और चाचा आज सुबह में बहन के साथ मारपीट की। इस पूरे मामले में सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


स्थानीय वार्ड पार्षद सुजय कुमार ने बताया कि घटना के पीछे घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है। इसमें चाचा के द्वारा मारपीट किए जाने की बात कही गई है। इसके कारण दोनों बहने सुसाइड करने का प्रयास किया है। इसमें एक की मौत हो गई है। दूसरा इलाजरत है। इधर नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर विक्रम आचार्य ने बताया कि घरेलू विवाद में दो बहने के सुसाइड करने का प्रयास की बात कही जा रही है। इसमें एक बहन की मौत हो गई है। जबकि दूसरे का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित परिवार के द्वारा लिखित आवेदन के बाद आगे तक कार्रवाई की जाएगी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।





