समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से एक दूध व्यवसायी से 20 लख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी की राशि नहीं देने के बाद व्यवसायी को अंजाम भुगतने का भी धमकी दिया गया है। घटना के बाद व्यवसायी एवं उसके परिजन काफी परेशान व दहशत में है। इसके बाद व्यवसायी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी हरकत में आ गई और व्यवसायी के घर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। साथ ही वहां पुलिस फोर्स की प्रतिनियुक्ति कर दी है। ताजा मामला समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र का है। चकमेहसी थाना अंतर्गत करुआ दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के सचिव व करुआ निवासी जितेंद्र प्रसाद से अपराधियों ने 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है।


रंगदारी की मांग पूरा नहीं करने पर अपराधयों ने सचिव को परिवार समेत जान से मारने की धमकी है। इस मामले में व्यवसायी ने चकमेहसी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया करा दी है। प्राथमिकी में दिये गये आवेदन में पीड़ित दूध व्यवसायी जितेन्द्र ने कहा है कि अपराधियों ने उनके व उनके परिजन के व्हाट्सऐप पर कॉल कर 20 लाख रुपए रंगदारी मांगी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस व्यवसायीके घर पर सुरक्षा के लिए 2 कांस्टेबल व एक चौकीदार को प्रतिनियुक्त किया है। इधर, व्यवसायी ने गृह मंत्रालय, डीजीपी, समस्तीपुर एसपी सहित अन्य धकारियों को पत्र भेजा है।


इसमें कहा है कि वे दुध के कारोबार से बार से जुड़े हुए हैं। रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के कारण उनका परिवार दहशत में है। इससे उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया कि व्यवसायी को सुरक्षा प्रदान करने के साथ व्हाट्सएप कॉल की जांच शुरू कर दी गयी है। इसमें दोषी पाये जाने वाले को गिरफ्तार किया जाएगा। इधर, घटना के बाद व्ययावसायिक काफी दहशत में है। वहीं परिजन भी काफी चिंतित में नजर आ रहे हैं। घटना की प्राथमिक की दर्ज करने के बाद चकमेहसी पुलिस की गश्ती दल भी गांव में अपने गश्त बढ़ा दी हैम ताकि किसी भी तरह की घटना नहीं हो सके।







