गरीब रथ एक्सप्रेस में नर्सिंग की छात्रा के साथ रातभर सफाई कर्मी करता रहा छेड़खानी, मुजफ्फरपुर में किया गया गिरफ्तार

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर डेस्क। ट्रेन से यात्रा कर रही नर्सिंग की छात्रा के साथ चलती ट्रेन में रातभर एक सफाई कर्मी छेड़खानी करता रहा। लेकिन कोच में यात्रा कर रहे कोई अन्य यात्री ने विरोध करना मुनासिब नही समझा। यहां तक आरपीएफ व जीआरपी की टीम को भी भनक नही लगी। हालांकि सफर कर रहे एक पुलिस कर्मी ने सफाई कर्मी की नीयत को समझ गया और मुजफ्फरपुर रेल एसपी कंट्रोल को जानकारी दी, जिसके बाद ट्रेन के मुजफ्फरपुर आते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त घटना जालंधर -सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस की है। जबकि पीड़ित छात्रा मोतिहारी की है। जो लखनऊ से मुजफ्फरपुर तक की यात्रा कर रही थी। छात्रा जालंधर में एएनएम की पढ़ाई करती है।

स्वास्थ्य विभाग की परीक्षा देने जालंधर से अपनी सहेली के साथ मोतिहारी आ रही थी। गिरफ्तारी के बाद छात्रा ने राहत की सांस ली। फिर मुजफ्फरपुर रेल थाना में मामला दर्ज करायी। आरोपित सफाई कर्मी उत्तर प्रदेश के आगर जिले के पीनाहाट थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव का सौरभ शर्मा बताया गया है। वह नार्थ रेलवे के फिरोजपुर डिवीजन में सफाई का जिम्मा संभालने वाली एक कंपनी में काम करता है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि गरीब रथ एक्सप्रेस के जी- वन में सफर कर रही थी। बुधवार की सुबह सवा पांच बजे जालंधर सिटी स्टेशन पर ट्रेन में सवार हुई। रात नौ बजे के करीब लखनऊ पहुंचने पर अपर बर्थ से उतरकर मोबाइल चार्ज करने नीचे आ गई।

 इसके बाद उक्त सफाईकर्मी भी वहां आ गया और उसने उसके मोबाइल को चार्जिंग से हटा कर अपना मोबाईल चार्जिंग लगा लिया। छात्रा ने बताया कि फिर वह नंबर मांगने लगा। नहीं देने पर वह परेशान करने लगा। इसके बाद खाने-पीने का सामान लाकर उसे जबरदस्ती देने लगा। जब  इन्कार किया तो सफाईकर्मी छेड़खानी करने लगा। साथ ही धमकी भी देने लगा। इस वजह से वह पूरी रात सो नहीं सकी। छात्रा की माने तो यात्रा के दौरान पूरी रात सफाईकर्मी उसे परेशान करता रहा।

इसी दौरान सुबह यात्रा करने पहुचे एक पुलिसकर्मी ने सफाईकर्मी की हरकत को भांप लिया और उन्होंने मुजफ्फरपुर रेल एसपी कंट्रोल को इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद कंट्रोल से उसको पकड़ कर रखने को कहा गया। फिर कुछ यात्रियों के सहयोग से आरोपी युवक को पकड़ लिया गया। जब ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पहुंची तो मुजफ्फरपुर जीआरपी  ने उक्त सफाईकर्मी को पकड़ लिया। इसके बाद जीआरपी थाने में छात्रा ने प्राथमिकी करायी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *