समस्तीपुर में नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप करने के बाद खिलायी जहर की गोली, इलाज के दौरान मौत पर हुआ बवाल, मामला दर्ज

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिक लड़की को अगवा कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने लड़की को जहर की गोली खिला दी, जिसके बाद इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्खी चौक पर आक्रोशित ग्रामीणों ने लड़की के शव के साथ समस्तीपुर रोसरा मुख्य सड़क को लगभग 4 घंटे तक जाम कर रखा। इस दौरान सैकड़ो वाहन एवं लोग जाम में फंसे रहे। घटना 25 अगस्त के रात की बताई गई है। परिजनों ने बताया कि गांव के ही दो युवकों ने लड़की को बहला फुसलाकर ले गए। फिर अपने ही घर में लड़की को छुपा कर रखा और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

इसके बाद लड़की की काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई पता नहीं चलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस भी समय पर नहीं पहुंच सकी। इसी दौरान एक मकान में लड़की के छुपे होने की सूचना मिली जब वहां पहुंचा तो लड़की बेहोश की हालत में पड़ी थी। साथ ही उसकी मांग में सिंदूर भी लगा था। इसके बाद लड़की को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण पटना रेफर कर दिया गया। जहां सोमवार की अहले सुबह ही इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गयी।

सोमवार को की सुबह लड़की की लाश गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया।  वहीं घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए और लड़की के शव को ले जाकर लक्खी चौक के पास सड़क पर रख दिया। इसके बाद समस्तीपुर रोसरा मुख्य पथ को जामकर दिया। साथ ही पुलिस की कार्यवाही से नाराज होकर नारेबाजी भी की गई।साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी। इधर, घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय जनप्रतिनिधि की मदद से लोगों को समझा कर सड़क यातायात शुरू कराया।

फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में प्राथमिक दर्ज कर ली गई है। गैंगरेप के बाद जहर खिलाने की बात कही गई है। पुलिस हर बिंदुओं पर गंभीरता से मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण भी स्पष्ट हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *