समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग द्वारा स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी आयोजित

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर महाविद्यालय समस्तीपुर के मनोविज्ञान विभाग में 28 जुलाई 2023 को स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर ( सत्र- 2021-23) के द्वारा स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर (सत्र- 2022-24) के छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता  प्रधानाचार्य डॉ बीरेन्द्र कुमार चौधरी ने की।

उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए परमावश्यक है। आपके जीवन का यह स्वर्णिम काल है। इस उम्र में आप जितनी मेहनत और समर्पित होकर अध्ययन करेंगे उतना ही आप सक्षम होंगे तथा अपने माता-पिता एवं स्वयं के सपनों को पूरा कर पाएँगे। हमारे महाविद्यालय में सुयोग्य, कर्मठ शिक्षक मौजूद हैं। आप सभी इस अवसर का लाभ प्राप्त कीजिए।

सभी छात्र-छात्राएँ वर्ग में ससमय उपस्थित हों। हमारी शुभकामनाएँ आपके साथ है। इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार ने बच्चों को इस कार्यक्रम करने के लिए सुभकामनाएँ तथा बधाईयाँ दी। इस कार्यक्रम में मनोविज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ कौशलेंद्र झा, जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ एस एम ए एस रज़ी, प्राध्यापक डॉ एस एन तिवारी, डॉ सर्वेश कुमार,

पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ सत्येन कुमार, डॉ राहुल मनहर, डॉ दुर्गेश राय ने अपनी अपनी बातों को बच्चों के बीच रखी। इस अवसर पे मनोविज्ञान विभाग के डॉ अरुण कुमार राय, डॉ मो अली इमाम, डॉ कुमारी माला यादव उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ रीता चौहान ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *