समस्तीपुर। राष्ट्रीय लोक जनता दल समस्तीपुर के प्रखंड स्तरीय संगठन विस्तार को लेकर बैठक का आयोजन मोरदीवा पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य बैधनाथ पासवान के आवासीय परिसर में किया गया। जिसमे प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो, जिला उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ अमर कुमार सिंह, जिला महासचिव संजय कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता, राजकुमार सिंह पंचायत अध्यक्ष छतौना, राम मिलन पासवान सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया। साथ ही सर्वसम्मति से बैधनाथ पासवान को ग्राम पंचायत राज मोरदीवा का पंचायत अध्यक्ष के पद पर मनोनित कर उनको नियुक्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया।

बैधनाथ पासवान ने उपेंद्र कुशवाहा के विचारों से प्रभावित होकर लोजपा के पंचायत अध्यक्ष पद से त्याग पत्र देकर राष्ट्रीय लोक जनता दल का प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया। लालबाबू महतो ने विश्वास जताया है कि इनके पार्टी में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से खड़ी होगी।











