विधान परिषद चुनाव : मतदानकर्मियों को निष्पक्ष चुनाव कराने का निर्देश, गड़बड़ी होने पर तुरंत कंट्रोल रूम को दें सूचना

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk| समस्तीपुर, बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान की तैयारी को लेकर गुरुवार को विधि महाविद्यालय, समस्तीपुर में मतदानकर्मियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। इसमें पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी और चुनाव ड्यूटी में लगाए गए पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा और पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

मतदाताओं की पहचान के लिए मान्य होंगे निर्धारित दस्तावेज

ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं की पहचान के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित वैध दस्तावेजों को ही मान्यता दी जाएगी। सभी मतदानकर्मियों को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने और मतदान सामग्री समय पर संबंधित बूथों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया।

डीएम ने कहा कि चुनाव कार्य में लगे सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी सतर्कता से करें, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं हो।

पुलिस पदाधिकारी रहेंगे भ्रमणशील, कंट्रोल रूम को देंगे सूचना

एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को मतदान के दौरान लगातार भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। किसी भी मतदान केंद्र पर गड़बड़ी या अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना देने को कहा गया।

ब्रीफिंग में उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित जिले के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी को आपसी समन्वय के साथ चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराने का निर्देश दिया गया।

*समस्तीपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर‘रेल जन संवाद’ का आयोजन, यात्रियों से किया सीधा संवाद, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं पर प्राप्त किया फीडबैक – Doorbeen News*

समस्तीपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर‘रेल जन संवाद’ का आयोजन, यात्रियों से किया सीधा संवाद, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं पर प्राप्त किया फीडबैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *