मसीना से शराब मामले का अभियुक्त गिरफ्तार

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk : समस्तीपुर। खानपुर थाना पुलिस ने बिहार राज्य उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने थाना कांड संख्या 127/26 के अभियुक्त संजय पासी, निवासी ग्राम मसीना, को उसके घर से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध बिहार राज्य उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई। शराब के अवैध कारोबार और मद्य निषेध कानून के उल्लंघन के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

*‘समस्तीपुर चकाचक’ के बोर्ड के बीच जलजमाव और गंदगी से लोग परेशान – Doorbeen News*

‘समस्तीपुर चकाचक’ के बोर्ड के बीच जलजमाव और गंदगी से लोग परेशान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *