व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मी संघ, समस्तीपुर की जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को पटेल मैदान में जिला अध्यक्ष पप्पू कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संघ का पंजीकरण कराने तथा बैंक खाता खुलवाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में संघ के सदस्यों के आकस्मिक दुखद परिस्थितियों में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए कल्याण कोष के गठन पर भी सहमति बनी। साथ ही वार्षिक पंजीकरण सह सदस्यता शुल्क स्वच्छता पर्यवेक्षकों के लिए ₹240 प्रति वर्ष तथा स्वच्छता कर्मियों के लिए ₹120 प्रति वर्ष निर्धारित किया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संघ की सदस्यता नहीं लेने वाले किसी भी स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मी को संघ की ओर से किसी प्रकार की सहायता उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।



*मसीना से शराब मामले का अभियुक्त गिरफ्तार – Doorbeen News*








