व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड के हकीमाबाद पैक्स का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार राय निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद समर्थकों में उत्साह देखा गया।
पैक्स के सामान्य वर्ग के सदस्य पद पर नगीना राय, प्रमोद राय, प्रमिला देवी, सोनी कुमारी और मोहम्मद सयूम निर्वाचित हुए। वहीं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कोटे से मोहम्मद साबिर अंसारी और सलेहा खातून ने जीत दर्ज की। पिछड़ा वर्ग कोटे से रिंकू देवी और अनिल राय निर्वाचित हुए। अनुसूचित जाति वर्ग कोटे से राजेंद्र राम और पानो देवी को चुना गया।


निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी दीनबंधु दिवाकर ने सभी निर्वाचित प्रत्याशियों को विजय प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्यों ने पैक्स के सदस्यों और मतदाताओं के प्रति आभार जताया।
हकीमाबाद पैक्स चुनाव में कुल 1120 मतदाता थे। इनमें से 780 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार चुनाव में करीब 70 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतगणना कर परिणाम घोषित किया गया।


अध्यक्ष समेत सभी निर्वाचित सदस्यों के समर्थकों ने जीत पर खुशी जताई। वहीं नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने पैक्स के माध्यम से किसानों से जुड़ी योजनाओं और सुविधाओं को बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने की बात कही।
*उर्वरक दुकानदारों का फैसला: समस्तीपुर में स्टॉक खत्म होने के बाद नहीं उठाएंगे खाद, 5 अक्टूबर को पटना में धरना – Doorbeen News*








