स्वच्छता दिवस पर समस्तीपुर प्रखंड कार्यालय में चला सफाई अभियान

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk : समस्तीपुर। स्वच्छता दिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत समस्तीपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी दीनबंधु दिवाकर के नेतृत्व में आयोजित अभियान में स्वच्छता कर्मियों के साथ प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान कार्यालय परिसर के विभिन्न हिस्सों की साफ-सफाई की गई और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में जमा कचरे एवं गंदगी को हटाया। साथ ही परिसर को साफ एवं स्वच्छ रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे नियमित आदत का हिस्सा बनाया जाना जरूरी है।

इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता ही सेवा का संकल्प लिया। सभी ने अपने कार्यस्थल के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र को भी स्वच्छ रखने और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने की प्रतिबद्धता जताई।

बीडीओ दीनबंधु दिवाकर ने कहा कि स्वच्छता का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर से इसकी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में प्रतिदिन साफ-सफाई बनाए रखने के साथ कर्मचारियों को भी स्वच्छता के प्रति सजग रहना होगा। उन्होंने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

अभियान के दौरान स्वच्छता कर्मियों ने भी सक्रिय रूप से सहयोग किया। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यालय परिसर में स्वच्छता के साथ नियमित साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।

*हकीमाबाद पैक्स चुनाव में सुनील कुमार राय अध्यक्ष निर्वाचित – Doorbeen News*

हकीमाबाद पैक्स चुनाव में सुनील कुमार राय अध्यक्ष निर्वाचित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *