व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी लेने के लिए अब किसानों को प्रखंड या जिला कृषि कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। किसान घर बैठे अपने मोबाइल पर कृषि विभाग की योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए बिहार सरकार ने बिहार कृषि एप विकसित किया है।
किसानों को मोबाइल के जरिए रबी और खरीफ फसल से जुड़ी योजनाओं, फसल क्षति अनुदान, डीजल अनुदान, डीबीटी पोर्टल और कृषि विभाग की नई योजनाओं की जानकारी मिलती रहेगी। इससे योजना शुरू होने, आवेदन की तिथि और अनुदान जैसी जरूरी सूचनाओं के लिए किसानों को अलग-अलग जगहों पर जानकारी तलाशने की जरूरत कम होगी।


प्ले स्टोर से डाउनलोड कर मोबाइल नंबर से करना होगा रजिस्ट्रेशन
जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सुमित सौरभ ने बताया कि किसानों को योजनाओं की जानकारी के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, इसके लिए बिहार कृषि एप तैयार किया गया है। किसान इसे अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
एप डाउनलोड करने के बाद किसान को अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद एप में मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसान अपने मोबाइल पर कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
एप के माध्यम से किसानों को रबी और खरीफ फसल से जुड़ी योजनाओं, डीबीटी पोर्टल, फसल क्षति अनुदान, डीजल अनुदान सहित नई कृषि योजनाओं की जानकारी मिलती रहेगी।


खेतों तक पहुंचकर किसानों को एप डाउनलोड करा रहे कर्मी
कृषि विभाग अब गांव और खेतों तक पहुंचकर किसानों को बिहार कृषि एप के बारे में जानकारी देने की तैयारी में है। इसके लिए प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, एटीएम, बीटीएम और किसान सलाहकारों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान ये कर्मी किसानों को एप के फायदे बताएंगे। साथ ही जरूरत के अनुसार उनके मोबाइल में एप डाउनलोड और रजिस्ट्रेशन कराने में भी मदद करेंगे।
जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि किसानों को योजनाओं की जानकारी समय पर मिले, इसी उद्देश्य से एप को अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। इससे किसान योजनाओं की जानकारी मोबाइल पर प्राप्त कर आवेदन की प्रक्रिया और निर्धारित समय-सीमा के बारे में भी अपडेट रह सकेंगे।


*समस्तीपुर कॉलेज में स्वच्छता पर्यवेक्षकों का जिला स्तरीय संघ संवाद, नई जिला कमेटी का गठन – Doorbeen News*
समस्तीपुर कॉलेज में स्वच्छता पर्यवेक्षकों का जिला स्तरीय संघ संवाद, नई जिला कमेटी का गठन






