व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर कॉलेज के मैदान में जिला स्तरीय संघ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संगठन को सशक्त बनाने, स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा स्वच्छता कर्मियों एवं पर्यवेक्षकों की समस्याओं एवं मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्यरत कर्मियों एवं पर्यवेक्षकों की समस्याओं का समाधान आवश्यक है। प्रतिभागियों ने नियमित मानदेय, सेवा सुरक्षा समेत अन्य लंबित मांगों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया। साथ ही सदस्यता अभियान को तेज करने एवं संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक प्रयास करने का निर्णय लिया गया।


इस अवसर पर समस्तीपुर जिला स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं सफाई कर्मी संघ की जिला इकाई का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। पूसा प्रखंड के पप्पू कुमार को जिला अध्यक्ष, मोरवा के हृषिकेश कुमार को जिला संरक्षक, विभूतिपुर के अशोक कुमार झा एवं उजियारपुर के सूर्य नारायण राय को जिला उपाध्यक्ष चुना गया।
वहीं शिवाजीनगर के चंदन सहनी, विद्यापतिनगर के रौशन कुमार, पटोरी के अशोक कुमार तथा दलसिंहसराय के अनिल कुमार को जिला महासचिव बनाया गया। मोहद्दीनगर के अभिनंदन कुमार को जिला सचिव, शिवाजीनगर के मनीष कुमार को जिला कोषाध्यक्ष तथा खानपुर के यशवंत कुमार चौधरी को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।


इसके अलावा मोहनपुर के नागेंद्र राम, हसनपुर के राजकुमार राय एवं शिवाजीनगर के जयकांत राय को जिला मार्गदर्शक मंडल का सदस्य तथा मोहद्दीनगर के प्रमोद राय, बिथान के मुकेश कुमार एवं रोसड़ा के रमेश कुमार को जिला सह सचिव चुना गया।

*प्रकृति प्रहरी’ के ‘एक राखी पर्यावरण के नाम’ अभियान में समस्तीपुर के तीन विद्यालय सम्मानित – Doorbeen News*
प्रकृति प्रहरी’ के ‘एक राखी पर्यावरण के नाम’ अभियान में समस्तीपुर के तीन विद्यालय सम्मानित





