व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के खानपुर प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने प्रखंड मुख्यालय परिसर में बिहार प्रदेश स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, खानपुर इकाई के तत्वावधान में आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छता पर्यवेक्षकों को नियमित रूप से मानदेय देने सहित विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वच्छता पर्यवेक्षक यशवंत कुमार चौधरी ने की।
बैठक में पर्यवेक्षकों ने कहा कि स्वच्छता पर्यवेक्षकों के लिए ₹9,000 मासिक मानदेय निर्धारित होने की बात कही जाती है, जबकि वर्तमान में बिहार सरकार की ओर से ₹7,000 का भुगतान किया जा रहा है। शेष ₹2,000 केंद्र सरकार की ओर से मिलने की बात कही गई है, जिसका भुगतान अब तक नहीं होने की शिकायत पर्यवेक्षकों ने की। पर्यवेक्षकों ने कहा कि मानदेय का भुगतान नियमित रूप से किया जाना चाहिए।


साथ ही डिजिटल कार्यों को पूरा करने के लिए मोबाइल फोन उपलब्ध कराने तथा मोबाइल रिचार्ज की सुविधा देने की भी मांग की गई।बैठक में संघ के सदस्यों ने कहा कि स्वच्छता पर्यवेक्षकों को दैनिक भत्ता भी नहीं दिया जाता है। उन्होंने सरकार से जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य बीमा सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सेवा उपरांत मिलने वाले लाभ का प्रावधान करने की मांग की।
बैठक में कहा गया कि दो अलग-अलग माध्यमों से मानदेय भुगतान की व्यवस्था के बजाय एक ही खाते के माध्यम से नियमित और प्रति माह समय पर भुगतान किया जाना चाहिए, ताकि पर्यवेक्षकों को आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। बैठक में रामबाबू शर्मा,सुबोध सहनी,रंजन कुमार,नवीन कुमार,छोटन साफी,आदित्य कुमार सिंह,मनीष कुमार,मनोज पासवान,विजय शंकर चौधरी सहित खानपुर प्रखंड के सभी पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।


*सम्मेलन को लेकर कर्मचारियों ने बनायी रणनीति – Doorbeen News*








