सम्मेलन को लेकर कर्मचारियों ने बनायी रणनीति

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: बिहार राज्य राजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा समस्तीपुर के कार्यकारिणी की बैठक साथी रामनरेश दास की अध्यक्षता में महासंघ के सभागार में हुई। अध्यक्ष के अनुरोध पर जिला मंत्री राजीव रंजन ने विस्तार से राज्य महासंघ के 22वे राज्य सम्मेलन जो बाबू वीर कुंवर सिंह की धरती आरा में दिनांक 27 से 29 सितंबर 2026 को होने जा रही है पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 22वा राज्य सम्मेलन महासंघ इतिहास में मिल का पत्थर साबित होगा।

सम्मेलन की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है, सम्मेलन के खुले सत्र का उद्घाटन अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष साथी सुभाष लांबा करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता कामरेड ए . आर सिंधु सचिव CITU होंगे। मुख्य अतिथि कामरेड अजय कुमार विधायक बिहार विधान सभा होंगे। वही कामरेड अनुपम कुमार महामंत्री CITU बिहार विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के महामंत्री कॉमरेड ए श्री कुमार करेंगे। विभिन्न राज्यों के कर्मचारी नेता एवं राज्य महासंघ के पूर्व राज्य अध्यक्ष एवं महामंत्री अपनी शुभकामना देंगे।

जिला मंत्री ने बताया कि समस्तीपुर से सम्मेलन में कुल 25 साथी भाग लेंगे जो 27 सितंबर 2026 को 7:00 बजे सुबह अमृत भारत ट्रेन से आरा के लिए प्रस्थान करेंगे l सम्मेलन में क्षेत्रीय कर्मचारियों को बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने पर रोक लगाने ,संविदा कर्मियों का विगत वर्ष हड़ताल का वेतन भुगतान करने,

ठेका संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों की सेवा स्थाई करने, एएनएम एवं लिपिक संवर्ग को राज्य संवर्ग संबंधी आदेश को वापस लेने ,साथ ही सभी कर्मी को OPS देने एवं NPS वापस लेने के लेकर प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

,इन सवालों को लेकर व्यापक आंदोलन का प्रस्ताव ली जाएगी बैठक में साथी लक्ष्मीकांत झा, देवेंद्र यादव, पवन कुमार, वीरेंद्र कुमार, चेतनारायण यादव, अवलेश कुमारी, पूजा भारती, अभिषेक कुमार, राम कुमार झा, विमलेश कुमार चौधरी ,कुमार उत्कर्ष ,रेखा कुमारी ,वीरेंद्र कुमार सिन्हा, रामसेवक महतो, मोहम्मद मोहतसीन राजा, जगदीश कुमार ,रविंद्र कुमार राय, मोहम्मद सगिर आदि लोगों ने भाग लिया।

*यूजीसी-नेट में सफल ऋद्धि कुमारी के सम्मान-सह-मार्गदर्शन समारोह का आयोजन – Doorbeen News*

यूजीसी-नेट में सफल ऋद्धि कुमारी के सम्मान-सह-मार्गदर्शन समारोह का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *